बालाजी का हुआ जागरण
सीतापुर, जून 24 -- खैराबाद। खैराबाद बीसीएम अस्पताल के ठीक सामने स्थित हनुमान जी के मंदिर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को देर रात श्रद्धालुओं के द्वारा हनुमान जी का जागरण आयोजित किया गया। देर रात तक भक्त हनुमान जी के भजनों पर झूमते रहे जागरण कार्यक्रम सीतापुर जागरण पार्टी के नितिन चंचल तथाकलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के द्वारा हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना तथा गणेश जी की भजन वंदना तथा माता दुर्गा की भजन वंदना के साथ-साथ राम जी के भजनों को भी कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.