रुडकी, अप्रैल 3 -- रुड़की। श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव शुक्रवार को राजपुताना मोहल्ले में धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जयंती पर भक्तों ने हनुमान की भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन किया तथा पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जय श्री राम और हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व मेयर गौरव गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कहा कि श्री बालाजी जन्मोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं को जुड़ने का अवसर मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...