हरिद्वार, मई 14 -- बहादराबाद। आईएमए के सौजन्य से 21 मई को बालाजी इंस्टीट्यूट एंड ईएच रिसर्च सेंटर में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। यह जानकारी आईएमए की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने दी। बैठक का आयोजन बालाजी इंस्टीट्यूट एंड ईएच रिसर्च सेंटर, अलीपुर बहादराबाद में किया गया। डॉ. चौहान ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उद्घाटन आदेश चौहान करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में डॉ. आदेश शर्मा, डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ. संजय मेहता, डॉ. मनोज पंवार, डॉ. अमरपाल अग्रवाल, डॉ. नीलम भारती, डॉ. ऋचा आर्य, डॉ. लक्ष्मी कुशवाहा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. चांद उस्...