बदायूं, फरवरी 11 -- बिसौली। सीकरी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी चालीस दिन का अनुष्ठान चार कुंडीय यज्ञ एवं भंडारे के साथ संपन्न हो गया। एक जनवरी को मेहंदीपुर बालाजी दरबार से आई ज्योति के साथ पीतवस्त्रधारी महिलाओं द्वारा संकीर्तन एवं कलशयात्रा निकाली गयी। इसके बाद चालीस दिन का व्रत किया गया। महंत विजेंद्र शर्मा और आचार्य नत्थू लाल मिश्र ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया। इसके बाद ब्राह्मणों व कन्याओं के भोजन के बाद व्रत परायण कर भंडारा किया गया। आयोजन में मुख्य यजमान प्रदीप शर्मा, उदयराज शर्मा,अंबरीष शर्मा, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, सुनील कुमार, हरवीर, मनोज, विकास, अशोक, राजा, कुलदीप, वीरपाल, राजू गुप्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.