मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। श्री बालाजी महाराज भक्तजन सेवा समिति ने रेलवे कालोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर से श्री बालाजी जन्मोत्सव पर बालाजी से आई अखंड ज्योति की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली। इसका शुभारंभ अतिथियों ने नारियल फोड़ कर किया। फायर बिग्रेड दफ्तर से शोभायात्रा आगे बढ़ी तो बालाजी के जयकारे गूंजने लगे। पील वस्त्र धारी महिलाएं सिर पर कलश लिए कीर्तन करती रहीं। भगवान गणेश की अगुआई में यात्रा आगे बड़ी। इसमें शामिल शिव पार्वती, राधा-कृष्ण, राम दरबार, खाटू श्याम, लठ्मार होली, काली माता का अखाड़ा और पैदल चलते हुनमान जी की झांकी सभी को आकर्षित करती रही। बैंड से भक्ति संगीत प्रवाहित होता रहा। यात्रा ताड़ी खाना चौक, गुलजारीमल की धर्मशाला, बुधबाजार, टाउन हाल, बाजार गंज, गुरहट्टी, कोर्ट रोड होते हुए बारादरी स्थित हठीले हनुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.