गुमला, अप्रैल 17 -- कामडारा, प्रतिनिधि। बाकुटोली-बानो पक्की सड़क पर कुरकुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाघाट पुल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी और बुलेट के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बसिया थाना क्षेत्र के डुमरटोली निवासी सुधीर केरकेट्टा, कामडारा थाना क्षेत्र के रायकेरा निवासी निकोलस धनवार और लतरा निवासी मनीष सिंह शामिल हैं। घटना के बाद तीनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कामडारा लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद निकोलस धनवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।स्कूटी सवार सुधीर केरकेट्टा और निकोलस धनवार कुरकुरा से बाकुटोली की ओर आ रहे थे,जबकि बुलेट सवार मनीष सिंह कुरकुरा की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- तुरकौलिया में दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल इसी...