पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़। बालाकोट में शैक्षिक जन-जागरूकता कार्यक्रम व विज्ञान कार्यशाला का आयोजन हुआ। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी,उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के डॉ.सरस्वती नंदन ओझा,आदर्श अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ.विशाल कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती कलावती देवी,अभिलाषा समिति के डॉ.कमल किशोर पंत,ग्राम प्रधान पूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.