बालाकोट में युवाओं और महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- संतोष, पिथौरागढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालाकोट में युवाओं और महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मंगलवार को तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता व महादेव आजीविका स्वायत्त सहकारी समूह की अध्यक्ष कलावती देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिट पहाड़ जन-जागरूकता समिति के अध्यक्ष अंकित पाण्डेय और सचिव अभिषेक सिंह पोखरिया ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, उसके सम्मान व राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूजा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: तिरंगे की शान व शहीदों के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.