बालस्वर समर कैम्प का शुभारंभ
गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बालस्वर सेवा संस्थान द्वारा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में समर कैम्प का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो सुषमा पाण्डेय ने कहा कि बालस्वर समर कैम्प बच्चों के हुनर निखारने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि बचपन से सही संस्कार और देशभक्ति की भावना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन से हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कैम्प में नृत्य, जूडो-कराटे, कला व क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। यह भी पढ़ें- बाल कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.