बालश्रम मुक्त समाज बनाने की शपथ ली
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को डॉ.शम्भूनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन की ओर से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच सौ से अधिक लोगों ने बालश्रम मुक्त समाज स्थापित करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की शपथ ली।क्राय के सहयोग से अमरपुर, ढेलवरिया, गढ़हिया, दनियालपुर, पुलकोहना, सरायमोहाना, कोटवा और बरईपुर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान में 500 से अधिक महिलाओ और बच्चों ने प्रतिभाग किया। किशोर-किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता और प्रश्नोत्तरी सत्र हुए। अभियान का शुभारंभ संस्था की परियोजना निदेशक डॉ. रोली सिंह ने किया। महासचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 10 से 30 जून तक चलने वाले अभियान के माध्यम से हम समुदाय की भागीदारी से बालश्रम के खिलाफ माहौल बनाएंगे। यह भी पढ़ें- बाल श्रम से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.