कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण आवास, पेयजल और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा ग्रामीणों से संवाद भी किया गया। अधिकारियों ने डगरनावा पंचायत के सिमरकुंडी गांव में बाल मित्र ग्राम मॉडल का भी सत्यापन किया और बालश्रम मुक्त गांव बनाने की दिशा में चल रही पहल की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक राहुल यादव तथा मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के डिप्टी सेक्रेटरी रवि पांडे ने आकांक्षी प्रखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न इंडिकेटर्स जैसे स...