बाराबंकी, मई 7 -- रामनगर । रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बुढ़वल ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस (15212) ने नौ बच्चों को बरामद किया है। जांच में पाया गया कि यह बच्चे बालश्रम के लिए पंजाब व राजस्थान ले जाए जा रहे थे। बच्चों को संवाद संस्था व चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरपीएफ बुढ़वल प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि उन्हें गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार से पंजाब जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ बच्चे अवैध तरीके से ले जाए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने संवाद सामाजिक संस्था तथा चाइल्ड हेल्पलाइन बाराबंकी के सुपरवाइजर रोहित वर्मा व केस वर्कर रामाकांत रावत के साथ संयुक्त चेकिंग की। यह भी पढ़ें- जननायक एक्सप्रेस से मुक्त बाल श्रमिक भेजे शाहजहांपुर राजकीय बालगृह ट्रेन के दो कोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.