फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- एसएसपी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाया। अभियान में सूचनाओं के आधार पर थाना रसूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बालश्रम में संलिप्त कुल 7 बच्चों को रेस्क्यू किया। बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस दिया। मौके पर बच्चों के परिजन को बुला कर चेतावनी देते हुए बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया। रेस्क्यू करने वाली टीम में विनीत त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विपिन कुमार थानाध्यक्ष थाना एएचटी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.