संभल, अप्रैल 19 -- शहर के एनकेबीएमजी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग के तत्वावधान में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. अलका रानी अग्रवाल, निर्णायक मंडल की डॉ. अलका ठाकुर एवं डॉ. भावना बिष्ट, विभाग प्रभारी डॉ. सुमिता शर्मा तथा प्रो. दीपा पाठक द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।संगोष्ठी में छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग, बालश्रम, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण और दहेज प्रथा जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में फाहनूर ने प्रथम, शायमा ने द्वितीय, सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार मिला। साथ ही आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वंशिका रस्तोगी प्रथम, नेहा द्वितीय और वर्षा तृतीय स्थान पर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.