पलामू, जून 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने बालश्रम उन्मूलन दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि बालश्रम एक अक्षम्य अपराध है और यह देश के सर्वांगीण विकास में बाधक भी है। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को होटल ईटभट्ठा, क्रेशर, घरेलु नौकर समेत कल-करखानों आदि में काम कराये जाने पर बालश्रम अधिनियम 1986 के तहत सम्बंधित मालिक एवं और संचालकों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई हो सकती है। शिव नरायण साव बालश्रम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की छोटे-छोटे बच्चों से कल-करखानों में काम करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे संजय मिस्त्री, उमेश पासवान, राजू राम संजय चौरसिया, संजीत कुमार आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.