पीलीभीत, नवम्बर 29 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0 के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन पर ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाकर बाल श्रमिक बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। इसके साथ ही बाल श्रम कराने वाले मालिक एवं माता-पिता एवं अभिवावकों को बच्चों से बाल श्रम न कराने की चेतावनी दी गई। बताया गया कि 18 वर्ष की आयु तक बच्चों को विद्यालय भेजिये, जब बच्चा शिक्षित होगा तो वह स्वयं रोजगार करने में सक्षम हो जाएगा । बाल श्रम अभियान में तीन बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इन बाल श्रमिकों में जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है। उन्हें बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी गई। ऑपरेशन मुक्ति अभियान में महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, प्रतुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.