बालश्रम,बाल विवाह व शोषण को रोकने के लिए बैठक
श्रावस्ती, जुलाई 9 -- श्रावस्ती। विकास खण्ड हरिहरपुररानी के ग्राम पंचायत पटना खरगौरा में बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाल अधिकारों को मजबूत करना, बालश्रम, बाल विवाह, बाल शोषण जैसी कुप्रथाओं के रोकथाम के साथ-साथ किशोर न्याय अधिनियम जेजे एक्ट, पॉक्सो एक्ट और बच्चों की अनिवार्य शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों को उनकी सामाजिक व कानूनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर तारिक अहमद, अरुण शर्मा, शिव नाडर,सुनील भारद्वाज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकिशोर पाण्डेय,प्रधान अध्यापक अवधेश कुमार मिश्रा,आंगनवाड़ी कार्यकत्री,आशा और एएनएम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: बालश्रम,बाल विवाह, बाल शोषण जैसी कुप्रथाओं के रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.