फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के स्कूलों में बालवाटिका-3 से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों का सावधिक आकलन-1 आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं 18 से 21 अगस्त तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत होंगी। आकलन हरियाणा निपुण मिशन और सीआरपी की दक्षताओं पर आधारित होगा। इसमें विद्यार्थियों का मौखिक और लिखित दोनों माध्यमों से मूल्यांकन किया जाएगा। जारी शेड्यूल के अनुसार 18 अगस्त को बालवाटिका-3 का आकलन होगा। कक्षा पहली में अंग्रेजी, कक्षा दूसरी में अंग्रेजी और कक्षा चौथी में हिंदी लिखित परीक्षा होगी। 19 अगस्त को बालवाटिका-3 के साथ कक्षा दूसरी और तीसरी में गणित तथा कक्षा चौथी में हिंदी की मौखिक परीक्षा होगी। 20 अगस्त को पहली में गणित, दूसरी में हिंदी, तीसरी में अंग्रेजी और चौथी में गणित का...