बालवाटिका से कक्षा पांच तक तय हुए अधिगम लक्ष्य, प्रशिक्षण और कक्षा शिक्षण में होगा उपयोग
लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। निपुण लक्ष्य चार्ट में बालवाटिका से कक्षा पांच तक प्रत्येक कक्षा के लिए विषयवार अधिगम परिणाम निर्धारित कर दिए गए हैं। बालवाटिका में बच्चों के लिए दो से तीन अक्षर वाले सरल शब्द पढ़ने, अपना नाम पहचानने और लिखने तथा एक अंकीय संख्याओं की पहचान जैसे लक्ष्य तय किए गए हैं।
कक्षाओं के लिए लक्ष्यों का निर्धारण कक्षा एक और दो में छोटे वाक्य पढ़ने-लिखने, गिनती, जोड़-घटाव और दैनिक जीवन में मुद्रा के उपयोग जैसी दक्षताओं पर जोर दिया गया है। वहीं कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों के लिए हिंदी में अज्ञात गद्यांश को समझकर पढ़ना और उससे संबंधित कम से कम 75 प्रतिशत प्रश्नों के सही उत्तर देना, स्वतंत्र लेखन, गणित में गुणा, भाग, भिन्न, ज्यामितीय आकृतियों की समझ, पर्यावरण अध्ययन से जुड़ी व्यावहारिक अवधारणाओं तथा अंग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.