प्रयागराज, मई 23 -- समग्र शिक्षा अभियान के प्री-प्राइमरी यूनिट की ओर से जारी अप्रैल 2026 की मासिक रिपोर्ट में प्रयागराज ने बालवाटिका संचालन के मामले में प्रदेश के टॉप टेन जिलों में जगह बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश स्तर पर पर्यवेक्षण के दौरान 66 प्रतिशत स्थानों पर बालवाटिका संचालित मिलीं, जबकि 82 प्रतिशत केंद्रों पर लर्निंग कॉर्नर सामग्री उपलब्ध थी। वहीं, 94 प्रतिशत स्थानों पर स्टेशनरी उपलब्ध थी। केवल 23 प्रतिशत मामलों में ही पांच-छह वर्ष के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बालवाटिका संचालन में टॉप टेन जिलों में प्रयागराज समेत जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर और सीतापुर आदि शामिल हैं। पर्यवेक्षण के दौरान पता चला कि प्रदेश में 37 प्रतिशत एजुकेटर्स के पास वंडर बॉक्स उपलब्ध नहीं है, जबकि 68 प्रतिशत स्थानों पर अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था नहीं...