देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्री- प्राइमरी की शिक्षा के लिए संचालित बालवाटिकाओं में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नवारम्भ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिले में चार चरणों में आयोजित होगा। जिसमें बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही बालवाटिका में पढ़ने आने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाएगा। जिले में 1013 बालवाटिका संचालित हैं, जिसमें करीब 46090 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें 225 बालवाटिकाओं में ईसीसी एजुकेटर की तैनाती है, जबकि 788 बालवाटिकांए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सहारे ही संचालित हो रहीं हैं। अब इन बालवाटिकाओं में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जोर दे रहा है। बच्चों की संख्या के लिए सभी बालवाटिकाओं पर नवारम्भ उत्सव का आयोजन करने की तैयारी है। यह आयोजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.