सिद्धार्थ, मार्च 29 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) सिद्धार्थनगर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक एवं बालवाटिका में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक दो अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।प्राचार्य नीरज कुमार शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिले में कक्षा एक के लिए 40 और बाल वाटिका के लिए 40 सीटें तय हैं। इनमें प्रवेश के लिए अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन 2026-27 सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद बच्चे से संबंधित जानकारी, अभिभावक का विवरण, विद्यालय विकल्प व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन की प्रति सुरक्षित रखना अनिवार्य है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन ...