बाललीला और गोवर्धन पूजा का हुआ मनमोहक वर्णन
कौशाम्बी, मई 23 -- नगर पंचायत अजुहा स्थित पंचम लाल मौर्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को कथा व्यास कृपा शंकर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में मौजूद रहे। कथा के दौरान वाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मानव जीवन को प्रेम, स्नेह और भक्ति का संदेश देती हैं। उन्होंने माखन चोरी प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपनी बाल लीलाओं से गोकुलवासियों के हृदय में प्रेम और आनंद का संचार करते थे। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल "राधे-राधे"तथा "जय श्रीकृष्ण"के जयकारों से गूंज उठा। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.