एटा, फरवरी 6 -- मेडिकल कालेज की बालरोग ओपीडी में निमोनिया के रोगियों की तादात बढ़ गई है। प्रतिदिन चार से पांच निमोनिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ओपीडी में दौरा, बुखार, उल्टी-दस्त, सर्दी, खांस से बीमार बच्चे उपचार लेने आ रहे हैं। शुक्रवार को बालरोग वार्ड में मौजूद बालरोग चिकित्सक डा. शिवम यादव ने बताया कि वार्ड में सात-आठ निमोनिया रोगी बच्चे भर्ती है, जिनको उपचार के साथ देखभाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पड़ रही सर्दी छोटे बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक है। छोटे बच्चों को हरहाल में सर्दी से बचाव कर रखना चाहिए। बालरोग चिकित्सक ने बताया कि वार्ड में आज 21 बीमार बच्चे भर्ती है। इनमें दौरा के चार-पांच, निमोनिया से सात-आठ बीमार बच्चे है। इसके अलावा बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित बच्चे शामिल है। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.