एटा, अप्रैल 24 -- वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में गर्मी बढ़ने से पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। मरीजों की अधिकता के कारण मेडिसिन, बालरोग वार्ड फुल होने के कगार पर पहुंच गये हैं। ओपीडी से जरूरत पड़ने पर ही मरीजों को वार्ड में भेजा जा रहा है। शुक्रवार को भी करीब 77 मरीज दोनों वार्ड में भर्ती हुए हैं। शुक्रवार को मेडिकल कालेज के पांचवें फ्लोर पर स्थित मेडिसिन वार्ड में दोपहर तक बुखार के साथ पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा सांस लेने में दिक्क्त, कमजोरी के मरीज भर्ती हुए हैं। मेडिसिन वार्ड में शुक्रवार को दोपहर तक 47 मरीज मौजूद होकर उपचार ले रहे। यह भी पढ़ें- अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पेट दर्द-बुखार के सबसे ज्यादा मरीज इसी प्रकार बालरोग वार्ड में भर्ती बुखार, सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.