कन्नौज, दिसम्बर 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक एवं गौ सेवक रंजीत पांडेय के आवास पर चार संप्रदाय आश्रम, वृन्दावन के राष्ट्रीय संत बालयोगी पचौरी जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पूज्य महाराज जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य बालयोगी पचौरी जी महाराज ने गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए गौ सेवक रंजीत पांडेय को गौ रक्षा कार्यों के लिए 11 सौ रुपये की धनराशि भेंट की। साथ ही, उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे गौसेवा एवं गौ रक्षा के कार्यों की सराहना की और इसे सनातन धर्म की मूल भावना से जोड़ते हुए आगे बढ़ाने का आवाहन किया। ...