देहरादून, मार्च 14 -- पौड़ी। कोट ब्लाक के बालमाणा में मंगलवार को एक राज मिस्त्री को गुलदार के निवाला बनाये जाने के बाद दहशत बनी हुई है। बीते मंगलवार से वन विभाग की टीम ने यहां डेरा डाल हुआ है। अभी तक गुलदार ट्रैपिंग कैमरों में नही आया। जिससे उसकी लोकेशन का पता नही लग पा रहा है। गुलदार के इस हमले के बाद आसपास के गांवो में भी गुलदार की दहशत हैं। लोगों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। हमले के बाद यहा विभागीय शूटर और टीम भी तैनात हैं। गुलदार की लोकेशन के लिए यहां ट्रेप केमेरे भी लगाए गए हैं। डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि टीम चौबीस घंटे गश्त पर हैं। यहा 4 पिंजरे भी गुलदार को कैद करने के लिए लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.