पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। शुक्रवार को शहर से दवा की खेप लेकर जा रही डिलीवरी वैन अचानक फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक अजय को चोट आई। शुक्रवार की सुबह शहर के गोदाम से दवा की खेप लेकर चालक अजय शहर की तरफ से हरिद्वार हाईवे पर जा रहा था। फ्लाईओवर की तरफ रास्ते में बालपुर पट्टी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वाहन पलट गया। अफरा तफरी के बीच जैसे तैसे वाहन को नियंत्रित किया जाता तब तक दवा की खेप फैल गई। नहीं दिया जा रहा ध्यान: फ्लाईओवर के पास अधिक घुमावदार मोड होने के चलते लगातार बालपुर पट्टी के पास हादसे हो रहे हैं। पर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मांगे की घुमावदार मोड़ पर हादसे रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाए। अभी कुछ दिन पूर्व ही इलेक्ट्रिक वाहन कार भी अनियंत्रित होकर यहां दुर्घटनाग्रस्त ह...