गोंडा, मार्च 18 -- बालपुर, संवाददाता। सहकारी गोदाम में सोमवार देरशाम किसी ने आग लगा दी। घटना में गोदाम में लगे दरवाजे आग की भेंट चढ गये। वर्षों पूर्व बना गोदाम रखरखाव न होने से जीर्णशीर्ण हो चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ लोग इस पर कब्जे करने के लिए नजर गड़ाए हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर एआर कोऑपरेटिव रवि शंकर चौधरी ने बताया कि मुझे आग लगने की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि बालपुर में वर्ष 1976 में सहकारी गोदाम बना था। सोमवार देरशााम गोदाम में आग की लपटों के साथ धुआं उठने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोदाम के बगल रहने वाले अधिवक्ता भीष्म पितामह तिवारी ने अपने घर में लगे टुल्लू पंप से किसी तरह आग बुझाई जिससे कोई अनहोनी होने नहीं हुई। अधिवक्ता ने बताया कि विभाग की निष्क्रियता से वर्षों से गोदाम बंद पड़ा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.