वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रा पर आने वाले हजारों शिवभक्तों को जल्द ही रोपवे की सुविधा भी मिलेगी। इसका प्रस्ताव बालटाल से अमरनाथ तक किया गया है। ये बातें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं। वह शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान चंदनबाड़ी में सेवा शिविर लगाने वाली संस्था बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के रजत जयंती समारोह में सेवादारों का सम्मान करने महमूरगंज स्थित शुभम लॉन पहुंचे थे। बतौर मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा कि रोपवे निर्माण के संबंध में प्रधानमंत्री के सलाहकारों के साथ दो दौर की बैठक में इस प्रोजेक्ट का आरंभिक खाका खींचा जा चुका है। जल्द ही अंतिम निर्णय किया जाना है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विगत पांच वर्षों में यात्री सुविधाओं में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पहले बालटाल और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.