बालजीवन मेडिसिन्स पर छापा, प्रोडक्शन और बिक्री पर रोक
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- बालजीवन मेडिसिन्स की 'शक्ति तरंग' दवा को लेकर हिन्दुस्तान ने जो सवाल उठाए थे, वे अब कार्रवाई की चौखट तक पहुंच गए हैं। आयुष विभाग की टीम ने शुक्रवार को सारसौल स्थित मैसर्स बालजीवन मेडिसिन्स प्रा.लि. पर छापामारी की। कंपनी में तैयार मिलीं दवाएं सीज कर दी गईं। यही नहीं, प्रोडक्शन और बिक्री पर तत्काल रोक लगाकर कंपनी मालिक को नोटिस दिया है। शक्ति तरंग कैप्सूल के दोनों प्रकार के नमूने जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए हैं। यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि, विभागीय स्वीकृत सूची में 'शक्ति तरंग कैप्सूल' नाम से उत्पाद दर्ज है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर इसी नाम से जुड़े दो अलग उत्पाद 'शक्ति तरंग विद मकरध्वज' और 'शक्ति तरंग विद शिलाजीत' अलग-अलग नाम और कीमत के साथ प्रदर्शित किए गए हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है। उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.