मथुरा, अगस्त 23 -- UP News: यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां चैतन्य विहार फेस-2 स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में एक 14 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार दोपहर संदिग्ध अवस्था में बाथरूम में पड़ी मिली। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि वहीं रहने वालीं दो बालिकाओं ने की है। पूछताछ में उन्होंने पानी के टब में डुबोकर मारने की बात स्वीकार की। ये घटना वृंदावन क्षेत्र का है। जहां बीते शुक्रवार बालिका संरक्षण गृह के कक्ष संख्या पांच में बरेली की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बाथरूम में पड़ी मिली। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। किशोरी को संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की हत्या होना स्पष्ट हुआ। पुलिस...