अमरोहा, जुलाई 18 -- बालक से कुकर्म करने के आरोपी सिपाही को शुक्रवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। रहरा थाने के एसएसआई संदीप पंवार ने बताया कि आरोपी सिपाही अनुराग तोमर जनपद बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव बढौली का रहने वाला है। उसकी महिला कांस्टेबल पत्नी की तैनाती रहरा थाने में है, जिसके चलते सिपाही रहरा आता-जाता रहता था। रहरा क्षेत्र में गत माह उसने खंड़हर में 13 वर्षीय बालक से कुकर्म किया था। मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस का कुकर्मी सिपाही गिरफ्तार, खंडहर में लड़के के साथ किया गंदा काम वायरल वीडियो में पीड़ित व अन्य बालक पास खड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है...