मेरठ, मार्च 4 -- परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व गांव निवासी एक व्यक्ति ने दूध लेने जा रहे 11 वर्षीय बालक को रंग देने का लालच देकर अपने कमरे में बुला लिया और उससे कुकर्म किया। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों कों दी तो सोमवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें आरोपी ने समझौते का दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित ने इंकार कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी तो पीड़ित परिवार ने हंगामा कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परतापुर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी है। बीते रविवार को आरोपी ने पड़ोस में रहने वाला पांचवीं कक्षा के छात्र को बहाने से बुला लिया और कमरे में ले जाकर उससे कुकर्म किया। सोमवार को बालक के घर वालों को मामले की जानकारी हुई। दोनों की बिरादरी अलग होने के कारण गांव में तनाव की स्...