उरई, जून 8 -- उरई। न्यायालय में चल रहे मासूम बालक से कुकर्म के प्रयास के चर्चित मामले में पीड़ित पिता से बचाव पक्ष के अधिवक्ता रविकांत ने विस्तृत जिरह की। जिरह के दौरान घटना की जानकारी, बच्चे की तलाश, आरोपी के घर तक पहुंचने और पुलिस को सूचना देने संबंधी कई सवाल पूछे गए। पीड़ित पिता ने अपने पूर्व बयान का समर्थन करते हुए न्यायालय में घटना का विवरण प्रस्तुत किया। मामला थाना डकोर क्षेत्र के एक गांव का है जिसमें गांव के एक युवक पर सात वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। अधिवक्ता रविकांत ने बताया कि विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई जारी है। मामले की अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...