आगरा, जनवरी 24 -- पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत दो दिवसीय जिलास्तरीय जूनियर बालक/बालिका कबडडी तथा बास्केटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को उद्घाटन हुआ। नेशनल वॉलीबाल प्लेयर विजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। पहले मैच में बोस्टन पब्लिक स्कूल ने जॉर्जेज क्लब को 45-34 से, दूसरे मैच में एमडी जैन इंटर कॉलेज ने स्टेडियम जूनियर को 16-8 से, तीसरे मैच में स्टेडियम ए ने सेंट एन्ड्रूज प्रीमियम को 30-6 से, चौथे मैच में सेंट एन्डूज स्कूल ने हाउस ऑफ को 56-38 से हरा जीत दर्ज की। पहले सेमीफाइनल में सेंट एन्ड्रूज स्कूल ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को 36-9 से और दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ए ने बोस्टन पब्लिक स्कूल को 3...