सिद्धार्थ, दिसम्बर 20 -- बांसी। जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया के प्रांगण में युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विधायक खेल कूद स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित विधायक खेल कूद स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ बांसी पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक जय प्रताप सिंह ने किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार रंजन ने विधायक को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 800 मीटर बालिका दौड़ से हुआ। जिसमें प्रथम स्थान मोनी, द्वितीय स्थान ज्योति तथा तृतीय स्थान पर पूनम रही। बालक वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर गुड्डू निषाद, द्वितीय स्थान आशीष गौतम तथा तृतीय स्थान पर रमाशंकर रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र...