गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि की मौजूदगी में 100 मीटर बालग वर्ग और बालिका वर्ग की शुरुआत की गई। कुल 29 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत के बाद समापन समारोह में ओवरऑल चौंपियन पुरुष वर्ग में अतुल सिंह (200 मीटर से लेकर 15000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल) और सोनाली मौर्या (400 मीटर दौड़ से लेकर 4x400 में रिले रेस में गोल्ड मेडल) का चयन किया गया। दोनों विजेताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि निर्भीकता, साहस और धैर्य ही किसी व्यक्ति को शीर्ष पर पहुंचाते हैं। कॉलेज के प्राचार्य प...