बालक वर्ग में अंडर-14 डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल का चैंपियन बना डीएवी
हरिद्वार, सितम्बर 8 -- अंडर-14 डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल ने डीपीएस रानीपुर को 58-38 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में डीपीएस रानीपुर ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 36-32 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में कई रोचक मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के फाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल ने शुरुआत से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 58-38 के अंतर से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें डीपीएस रानीपुर ने 36-32 से जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने जीती जिला बास्केटबॉल चै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.