काशीपुर, जुलाई 23 -- काशीपुर, संवाददाता। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना न्याय पंचायत खड़कपुर देवीपुरा और नगर निगम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन दूसरे दिन बालक वर्ग प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। गुरुवार को खेल प्रभारी चौ. नवनीत सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित बालिका वर्ग के खिलाड़ी 28 जुलाई और बालक वर्ग के खिलाड़ी 29 जुलाई को मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर प्रतिभाग करेंगे। नगर निगम स्तरीय चयनित खिलाड़ियों में आयु वर्ग 8 से 9 वर्ष में कासिफ हुसैन, अगम बागबारी प्रथम, आयु वर्ग 9 से 10 वर्ष में देव तथा रमन प्रथम, आयु वर्ग 10 से 11 वर्ष में अरमान खालिद, अनिकेत पोखरियाल, अविरल रावत, चेतन और अरनव महेश्वरी का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- सुभि, हिताक्षी और गरिमा रहे विजेता वहीं आ...