देवघर, अप्रैल 6 -- मारगोमुंडा। प्रखंड के खमरबाद गांव स्थित मेला मैदान में निर्मित मां काली व मां शीतला मंदिर में चल रहे चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन भजन गायक बालक बेदर्दी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद माई दरबार चलो माई दरबार, काली मैया की महिमा अपरंपार, ना हमसे भंगिया पिसाई ए गणेश की मम्मी आदि भक्ति गीत गाकर लोगों को झुमने पर विवश कर दिया। बालक बेदर्दी द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। भजन संध्या कार्यक्रम को सुनने व देखने के लिए खमरबाद की अलावे भंडारो, पट्टाजोरी, पंदनिया, द्वारपहाड़ी आदि गांव के लोगों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...