बालक-बालिका वर्ग में हल्द्वानी रहा विजेता
काशीपुर, सितम्बर 12 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की 10 पुरुष और आठ महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक और बालिका दोनों वर्गों में एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी विजेता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता, कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय तथा क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमा अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.