फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हाकी प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने बाजी मारकर फाइनल जीत लिया। फतेहगढ स्टेडियम में बालक वर्ग में पहला मैच खेलो इंडिया सेंटर और जीआईसी फतेहगढ़ के बीच हुआ। इसमें खेलो इंडिया की टीम 5-2 गोल के अंतर से विजेता रही। इसी तरह से फाइनल मैच में खेलो इंडिया सेंटर ने जीआईसी को पराजित किया। खेलो इंडिया टीम 4-1 से विजेता बनी। बालिका वर्ग में भी खेलो इंडिया की टीम 4-0 से विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुशांत गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक में सत्यम मिश्रा, शबनम, दीपक कुमार, अजय माथुर, सुशील, पूनम शर्मा आदि रहे। 12 मार्च को जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका कबड्डी, एथलेटिक्स, बालीवाल,बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.