लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- धौरहरा, संवाददाता। क्षेत्र के मैला कलुआपुर गांव में एक 11 वर्षीय बालक पर तेंदुआ झपट पड़ा। इस घटना में बालक जख्मी हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले जाया गया। मैला निवासी 11 वर्षीय अनुज राजपूत पुत्र सहजराम रविवार शाम खेत पर गया था। उसके माता-पिता भी साथ थे। वह खेत की मेड़ पर बैठा था। इसी दौरान खेत से निकले एक तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। तब तक माता-पिता व अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दहया। तेंदुआ बालक को छोड़कर भाग गया। इसके बाद भी तेंदुए के नाखून बालक को लग गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल अनुज को तत्काल सीएचसी धौरहरा ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.