मेरठ, जुलाई 31 -- मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी मेरठ के तत्वावधान में गुरुवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बालक तैराकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। आईआईएमटी विवि परिसर स्थित स्विमिंग पूल में प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। प्रतियोगिता 1 अगस्त तक चलेगी। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और नोएडा रीजन के करीब 200 विद्यालयों के लगभग 1000 बालक तैराक भाग ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर होती हैं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बालक तैराकी चैंपियनशिप का आगाज आज डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से किसी भ...