खगडि़या, जून 27 -- बेलदौर, एक संवाददाता। डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव के एक बगीचे में खेल रहे 10 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना शुक्रवार के दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित बालक का पहचान रोहियामा गांव निवासी शत्रुघ्न शर्मा के दस वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक विशाल अपने हम उम्र साथी के साथ एक बगीचे में खेल रहा था। इसी क्रम में सांप ने उसे बाएं हाथ के सबसे छोटी ( कनिष्ठा ) अंगुली में काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...