बालक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत
सीतापुर, जून 16 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में हाइवे पर भंडारे का प्रसाद लेकर घर लौट रहे प्रिंस (9) को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क से गुजर रहे एसडीएम सिधौली द्वारा उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हरदोई के बघौली निवासी मनोज का बेटा प्रिंस सिधौली स्थित अपनी ननिहाल आया था। मंगलवार देर शाम वह हाइवे पर भंडारे का प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने प्रिंस को टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस बीच वहां से गुजर रहे एसडीएम सिधौली अवनीश कुमार ने अपनी गाड़ी रोकर जानकारी ली। उन्होंने प्रिंस को गंभीर हालत में सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया। प्रिंस का शव देख परिवार वालों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.