इटावा औरैया, जून 2 -- भरथना। आलमपुर बिबौली निवासी कन्हैया लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसका पुत्र आशु खेत पर खाना देकर अपनी दादी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एक टांग टूट गई, दांत टूट गए और सिर में भी चोटें आईं। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...