बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- नगर क्षेत्र में एक बालक को चॉकलेट के बहाने जंगल ले जाकर कुकर्म किया गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते दिन गांव का ही आरोपी व्यक्ति उसके 12 वर्षीय पुत्र को चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ जंगल ले गया और वहां उसके साथ गलत कृत्य किया। पीड़ित बालक ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित बालक का मेडिकल कराया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.