मिर्जापुर, जून 24 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरडीहा खुर्द गांव निवासी 10 वर्षीय आर्यन पुत्र अर्जुन को मंगलवार की सुबह आवारा कुत्ते ने काट लिया। परिजनों उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एंटी-रेबिज इंजेक्शन लगाया। उपचार के बाद बालक को घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...